मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में विवेकानंद इण्टर नेशनल फाउण्डेशन के कार्यकारी परिषद के सदस्य पूर्व आईएएस श्री धीरेन्द्र सिंह ने मुलाकात कर माह के अंत में फाउण्डेशन द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय कान्फ्रेंस को संबोधित करने का निमंत्रण दिया। श्री सिंह ने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्द्धन तथा ईको सिस्टम पर एक वृहद कान्फ्रेस आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नदी संरक्षण पर सराहनीय प्रयास प्रारंभ किये गये है। विशेष रूप से रिस्पना तथा कोसी नदी पुनर्जीवीकरण अभियान से सकारात्मक संदेश गया है। उत्तराखण्ड द्वारा दी जा रही पर्यावरणीय सेवाओं से राज्य का ग्रीन बोनस पर भी अधिकार बनता है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार किसानों की आय 2022 तक दो गुनी करने और नदीजल स्रोतों को संरक्षितसंवर्द्धित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। |