मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एयर मार्शल श्री अर्जन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1965 के भारतपाक युद्ध में उनकी बहादुरी भरे अद्धुत प्रदर्शन के अलावा स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर भी याद किया जाता है। ऐसे वीर नायक को मेरा कोटिकोटि नमन। |