प्रेस विज्ञप्ति।।
उत्तराखण्ड विधानसभा के सत्र दिनाॅक 24 मार्च 2017 से आहूत किये जाने के दृष्टिगत, मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एस.ए. मुरूगेशन ने इस अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से सम्बन्धित अन्य वांक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिये हैं। विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय/दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाये रखने के निर्देश दिये हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सके।।
जिला सूचना अधिकारी
हरिद्वार। |