मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रातः जनपद उत्तरकाशी में जोगत से चिन्यालीसौड़ आ रहे मैक्स वाहन के बनकोट के समीप दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था व अनुमन्य राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस दुर्घटना के मजिस्ट्रयल जांच के भी निर्देश दिए हैं। गम्भीर घायलों का हायर सेंटर रेफर करने के लिए मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबन्धन को शीघ्र हैलीकाॅप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। |