मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक श्री हरबंस कपूर के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय एफ.आर.आई के अध्यापकों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया कि प्रारम्भ में यह विद्यालय सिविल सेक्टर में था। 1984 में एफ.आर.आई ने इसे अपने अधीन लिया। लेकिन अब विद्यालय में एफ.आर.आई के कर्मचारियों के मात्र 24 प्रतिशत बच्चे पढ़ रहे हैं। जिस कारण एफ.आर.आई अब मात्र 24 प्रतिशत फण्ड दे रही है। जिससे अध्यापकों एवं कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए मानव संसाधन मंत्रालय एवं वन मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखेंगे। शीघ्र ही समस्या का समाधान निकाला जायेगा। |