मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून जाकर श्री विजेंद्र दत्त उनियाल की कुशल क्षेम पूछी।
उल्लेखनीय है कि श्री उनियाल बुधवार सुबह राजभवन के निकट एक वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। श्री उनियाल मुख्यमंत्री आवास में गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैंटीन में कार्यरत हैं। |