मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सर्वे चैक स्थित ओडिटोरियम में भोर सोसाइटी रामनगर द्वारा आयोजित लघु रामायण का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भोर सोसाइटी के कलाकारों द्वारा लोक धुनों एवं सरल हिन्दी भाषा के साथ रामायण का संक्षिप्त मंचन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भोर कला सोसायटी ने रामलीला का जो सूक्ष्म मंचन किया है। आज के व्यस्ततम समय में विधाओं एवं धरोहरों को कम समय में रोचकता के साथ प्रकट करने का सराहनीय प्रयास किया है।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि रामायण के इस सूक्ष्म और आकर्षक मंचन को उत्तर भारत के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में दिखाया जा सकता है। |