मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस पर उनका स्मरण करते हुए, बाल दिवस की बच्चों को शुभकामनाएँ दी है। उनका बच्चों के प्रति अपार स्नेह था और उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा की बच्चे किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं और उनको उचित पालन पोषण और शिक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। |