शासन के निर्णयानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं दिवंगत हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं को अब उत्तराखण्ड परिवहन निगम की वाल्बों बसों में एक सहायक के साथ निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं को एक सहायक के साथ उनके परिचय पत्र के आधार पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित वाल्बों बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया होगी।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा परिवहन विभाग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं को एक सहायक के साथ निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने एवं यात्री कर बीमा अधिभार वसूल न किये जाने के आदेश निर्गत किये हैं। |