दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु उपजिला मजिस्ट्रेट, गंगोलीहाट को जाॅच अधकारी/मजिस्ट्रेट नामित किया जाता है। |
|
सूवि 05 सितम्बर ,2017 पिथौरागढ।
जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने अवगत कराया है कि जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गणाई अन्तर्गत 28 जुलाई 2017 को गणाई से भिनगड़ी जा रहे बोलरों वाहन संख्या यू.के. 01/2019 के स्थान वैशाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हाने से 06 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। उक्त दुर्घटनाके कारणों की जानकारी एवं दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियांे को राहत राशि उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से इस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु उपजिला मजिस्ट्रेट, गंगोलीहाट को जाॅच अधकारी/मजिस्ट्रेट नामित किया जाता है।
उन्होंने उपजिला मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट को इस दुर्घटना के सम्बन्ध में जाॅच करने के उपरांत मजिस्ट्रीयल जाॅच आख्या 15 दिन के अंदर जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही निर्देश दिए है कि जाॅच आख्या में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो के संबंध में भी अपने सुझाव उपलब्ध करायें। |
|
|
|
|
|