मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में प्रभावितों और मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि देने के निर्देश भी दिये। |