दूरस्थ गांव बाम्पा, गमसाली व नीति का डीएम ने किया भ्रमण |
|
दूरस्थ गांव बाम्पा, गमसाली व नीति का डीएम ने किया भ्रमण
चमोली 04 जून,2017 (सू0वि0)
जिलाधिकारी अशीष जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने शनिवार को जोशीमठ ब्लाक के दूरस्त गांव बाम्पा, गमसाली एवं नीती का भ्रमण कर संचालित विकास योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी तथा उनके महत्वपूर्ण सुझाव लेते हुए विकास योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान सामूहिक खेती के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित भी किया गया।
जिलाधिकारी ने बाम्पा में चिकित्सा सुविधा हेतु प्रत्येक माह की 15 तारीख को चिकित्सक भेजने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये है। जिससे वहाॅ की जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने बाम्पा में डीएसपीटी फोन की जाॅच भी की। ग्रामीणों द्वारा रखी गयी सड़क, सिंचाई सुविधा एवं घरेलू गैस आपूर्ति की समस्या पर जिलाधिकारी ने संबधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कृषकों को सिंचाई की सुविधा हेतु नहर निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
इस दौरान उप जिलाधिकारी जोशीमठ योगेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित फील्ड अधिकारी/कमचारी मौजूद थे।
अति0 जिला सूचना अधिकारी,
चमोली। |
|
|
|
|
|