विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होगें अनेक कार्यक्रमःडीएम
चमोली 04 जून,2017 (सू0वि0)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष जोशी ने 05 जून को सभी सरकारी, अद्र्वसरकारी कार्यालयों, नगर पंचायत, नगरपालिकाओं क्षेत्रों में विशेष साफसफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये है। वन विभाग के माध्यम से जिले के सभी वन प्रभागों में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश वनाधिकारियों को दिये। वन चेतना केन्द्र गोपेश्वर में भी वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की 31 ग्राम पंचायतों में भी ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थो के प्रबन्धन की कार्यवाही शुरू की जायेगी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबन्धन की जानकारी देते हुए पर्यावरण सर्वद्धन पर भी चर्चा की जायेगी। उन्होंने आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने को कहा।
अति0 जिला सूचना अधिकारी,
चमोली। |