उŸाराखण्ड सरकार
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, रूद्रप्रयाग
फोन/फैक्स न0 01364233871 म्उंपस.पदवितउंजपवदतचह871/हउंपसण्बवउ
पे्रस नोट24
रूद्रप्रयाग 09 जून, 2017(सू0वि0)
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला योजना के अन्तर्गत सिंचाई विभाग द्वारा सुमाडी एवं तिलवाडा में बनाये गये सुरक्षा दीवार कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तिलवाडा मठ तोक लाटा बाबा होटल के बायी तरफ नाले तथा त्रिपुरेश्वर मन्दिर जाने वाले रास्ते पर बनायी गयी सुरक्षा दीवार की लम्बाई व चैड़ाई नापी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा त्रिपुरेश्वर मन्दिर जाने वाले रास्ते पर बनी सुरक्षा दीवार की लम्बाई तथा ऊँचाई नापी गयी, सुरक्षा दीवार की बेसमेंट की खुदाई करवाने पर सही मानक बेसमेन्ट न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टी और सम्बन्धित अधिकारियों व ठेकेदार से वसूली करने के निर्देश दिये तथा त्रिपुरेश्वर मन्दिर जाने वाले रास्ते पर बनाये गये सुरक्षा दीवार की जाॅच उपजिलाधिकारी जखोली से करवाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता एस.सी. बेजवाल, सहायक अभियन्ता ए.एस. नेगी मौजूद थे।
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी
रूद्रप्रयाग। |