प्रेस विज्ञप्ति
जनपद को 31 मई तक ओ.डी.एफ. (खुले में शौच से मुक्त) करते हुए 10 दिन के अन्दर इसकी जियो टेगिंग भी जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी दीपक रावत ने कलक्ट्रेट रोशनाबाद में अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिये। उन्होंने कहा कि शौचालयों की जियो टैगिंग के लिए शीघ्र ट्रेनिंग कराकर यह कार्य शुरू किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये के ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, कृषि, उद्यान एवं विभिन्न विभागों के डाटा एण्ट्री आॅपरेटरों के माध्यम से यह कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने पी.एम. स्वजल को जियो टेगिंग की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि साथ प्रत्येक ग्राम पंचायतों के शौचालय निर्माण का वेरिफिकेशन भी कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगने वाले कर्मचारियों का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। श्री रावत ने कहा कि इस कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सम्बन्धित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र चैहान, पी.एम. स्वजल सौमनाथ सैनी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मौहम्मद मीसम, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मनीष सेमवाल आदि उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी
हरिद्वार |