|
जिलाधिकारी दीपक रावत ने गुरूवार को भीमगोड़ा, कुशा घाट, विष्णुघाट एवं आनन्दमयी सेवा सदन महिला इण्टर काॅलेज का निरीक्षण किया |
|
प्रेस विज्ञप्ति।।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने गुरूवार को भीमगोड़ा, कुशा घाट, विष्णुघाट एवं आनन्दमयी सेवा सदन महिला इण्टर काॅलेज का निरीक्षण किया। नालियों, सीवर एवं सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कुशाघाट एवं विष्णुघाट पर उचित सफाई व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दो पालियों में सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कूड़े को खुले स्थानों पर न फेंका जाए। इसके लिए पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था की जाए एवं कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए। कुछ स्थानों पर घरों के किचन की नाली एवं कुछ स्थानों पर सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर नदी में जा रहा था। जिलाधिकारी ने सीवरेज डिपार्टमेंट के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि ऐसे स्थानों पर तत्काल पम्प लगाये जाएं,जहां पर सिल्टिंग है सिल्ट निकालते हुए पानी को पम्प में भेजा जाए। उन्होंने सीवरेज डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किचन या सीवरेज का पानी किसी भी हालत में गंगा में न जाए 10 दिन के अन्दर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया कि यदि इस प्रकार की कोई समस्या होती है तो सीवरेज डिपार्टमेंट, एस.डी.एम. एवं स्वयं जिलाधिकारी को अवगत करायें जिससे शीघ्रता से समाधान हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि हरकी पैड़ी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों पाॅलीथीन के खुलेआम प्रयोग हो रहा था। उन्होंने कहा कि पाॅलीथीन के प्रयोग को पूर्णतः प्रतिबन्धित करने के लिए व्यापार मंडल एवं पाॅलीथीन के होल सेलरों की संयुक्त बैठक की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह, परियोजना प्रबन्धक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई आर.के.जैन, अधिशासी अभियन्ता निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (सीवर लाईन) अजय कुमार आदि उपस्थित थे।।
जिला सूचना अधिकारी,
हरिद्वार |
डाउनलोड अनुलग्नक : |
|
|
|
|