मिन्डा इन्डैस्ट्रीज लि0, मानसेर, हरियाणा द्वारा 03 वर्षीय निःशुल्क मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स प्राप्त करने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, पिथौरागढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। |
|
म्उंपसरू क्पवचपजीवतंहंती/हउंपसण्बवउ प्रेस नोट फोन/फैक्स न0 05964225549
सूवि 27 मार्च ,2017 पिथौरागढ़।
जिला सेवायोजन अधिकारी पिथौरागढ़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि कुमांऊ मण्डल के इच्छुक बेराजगार अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि मिन्डा इन्डैस्ट्रीज लि0, मानसेर, हरियाणा द्वारा 03 वर्षीय निःशुल्क मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स प्राप्त करने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, पिथौरागढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमंे अभ्यर्थी को इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्र 18 से 23 वर्ष के मध्य हो। प्रशिक्षण अवधि में प्रथम वर्ष में 5500.00 प्रतिमाह मानदेय, द्वितीय वर्ष में रू0 6000.00 प्रतिमाह मानदेय तथा तृतीय वर्ष में रू0 6500.00 प्रतिमाह मानदेय कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। कुमांऊ मण्डल के समस्त इच्छुक युवकों को अपने साथ उत्तराखंड का स्थाई निवास प्रमाण पत्र, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा शैक्षिक योग्यता संबंधी समस्त मूल प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होवें।
परीक्षा दिनांक 29 मार्च, 2017 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय पिथौरागढ़ में होगी अधिक जानकारी हेतु 09837821708 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। |
|
|
|
|
|