सुचारू ढंग से संचालित है बद्रीनाथ यात्राः डीएम
चमोली 07 मई,2017(सू.वि.)
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए कहा कि बद्रीनाथ यात्रा सुरक्षित, सफल और अबाधित रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि मैठाणा के निकट विद्युत सप्लाई की तार टूटने के कारण कल सायं को थोडी देर के लिए विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी, जो रात्रि 10ः बजे तक वहाल कर दी गयी थी। इस दौरान बद्रीनाथ मंदिर परिसर में उरेडा से लगातार विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बद्रीनाथ की यात्रा पर आये दो तीर्थयात्रियों की मृत्यु स्वाभाविक रूप की थी। इनकी आयु अधिक होने के साथ साथ ये शुगर की बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि इनमें से एक तीर्थयात्री की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तथा दूसरे तीर्थयात्री की मृत्यु उसके आवास पर ही हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम तथा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्था का पुख्ता इतंजाम किया गया है। |