विभाग सरकार के बारे में उत्तराखंड एक नज़र में प्रेस नोट फोटो गैलरी प्रकाशन शासनादेश सूचना का अधिकार निविदा / विज्ञापन
 DIPR UTTARAKHAND | Notice 


नोटिस बोर्ड

Home > नोटिस बोर्ड

नोटिस बोर्ड


⚜  विभाग में वर्ष 2023 में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध हुए न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट की सूची श्रेणी क

⚜  विभाग में वर्ष 2023 में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध हुए न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट की सूची श्रेणी ख

⚜  विभाग में वर्ष 2023 में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध हुए न्यूज़ पोर्टल वेबसाइट की सूची श्रेणी ग

⚜  श्रेणी ग हेतु न्यूज पोर्टलध्वेबसाइटों को विभाग में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध करने के संबंध में

⚜  श्रेणी ख हेतु न्यूज पोर्टलध्वेबसाइटों को विभाग में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध करने के संबंध में

⚜  श्रेणी क हेतु न्यूज़ पोर्टलध्वेबसाइटों को विभाग में विज्ञापन हेतु सूचीबद्ध करने के संबंध में

⚜  चैनल सूचीबद्धता हेतु

⚜  उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सूचना अधिकारी के सीधी भर्ती के 12 रिक्त पदों को पर सेवा स्थानान्तरणध्प्रतिनियुक्ति पर तैनाती विषयक





   विभागीय लिक्स

विस्तृत समाचार
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहार वालजी ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, उनको दी जाने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में अधिकारियों की बैठक ली
प्रेस विज्ञप्ति।। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहार वालजी ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, उनको दी जाने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सफाई कार्मिकों को हर सम्भव सुविधाएं प्रदान की जाएं। श्री वालजी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नियमित वर्दी, मास्क, साबुन, तोलिया, गम बूट आदि की सुविधाओं के साथसाथ वार्डों में चेंजिंग रूम एवं टाॅयलेट की व्यवस्थाएं भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों का समय पर वेतन एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगमों एवं नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों के जितने परमानेन्ट पद स्वीकृत हैं उसके सापेक्ष सभी पदो पर सफाई कर्मियों का परमानेन्ट किया जाए। यदि किसी सफाई नायक की नौकरी के दौरान मृत्यु होने के बाद अभी तक वारिसान को नौकरी नहीं मिल पाई है तो इसके लिए त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि साल में दो बार कैम्प लगाकर सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि मलिन बस्तियों में समयसमय पर कैम्प लगाकर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाए। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाए। श्री वालजी ने कहा कि धर्म नगरी होने के कारण हरिद्वार में श्रद्धालुओं का भी आगमन अधिक होता है, इसके दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों की वृद्धि की जाए। बैठक में सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग मंजु दीलेर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डाॅ ललित नारायण मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की मयूर दीक्षित, एम.एन.ए. अशोक पाण्डे, सी.एम.ओ.बी.एस.जंगपांगी, उप जिलाधिकारी भगवानपुर अनिल गब्र्याल, डिप्टी कलक्टर दीपेन्द्र नेगी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र चैहान, सी.ओ. सदर जे.पी. जुयाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ पुष्पा रानी वर्मा, डी.एस.ओ. राहुल शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।। जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार

डाउनलोड अनुलग्नक :