प्रेस विज्ञप्ति।।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने कलक्ट्रेट रोशनाबाद में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का सत्यापन कर लिया जाए। कहा कि समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी जाए, जिस योजना के लिए जो पात्रता रखता हैं, उनको उसका लाभ भी दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यप्रणाली मे तेजी के साथसाथ गुणात्मक सुधार लाया जाए। अवशेष कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण किया जाए। गरीबों, असहाय लोगों एवं निर्धारित समयावधि वाले कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे। कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री रावत ने कहा कि अवैध खनन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। अवैध खनन को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किये जाएं। निर्धारित मानकों के विपरीत कार्य करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर एस.एस.पी. कृष्ण कुमार वी.के, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डाॅ ललित नारायण मिश्र, डी.एफ.ओ. एच.के. सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की मयूर दीक्षित, एम.एन.ए. अशोक पाण्डे, सचिव एच.आर.डी.ए. अरविन्द पाण्डे, एस.डी.एम. हरिद्वार मनीष कुमार सिंह, एस.डी.एम. भगवानपुर अनिल गब्र्याल, एस.डी.एम लक्सर कौस्तुभ मिश्र, एम.एन.ए. रूड़की प्रेमलाल, डिप्टी कलक्टर संगीता कनोजिया, दीपेन्द्र नेगी, ए.आर.टी.ओ. मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।।
जिला सूचना अधिकारी
हरिद्वार |