कार्यालय जिला सूचना अधिकारी उत्तरकाषी ईमेल/फैक्स द्वारा
निकट भैरव चैकउत्तरकाषी।
ईमेल . कपदविनाप/हउंपसण्बवउ दूरभाश 01374222213/फैक्स 222213
प्रेस नोट
उत्तरकाषी 28 अप्रैल 2017
विष्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आज षुक्रवार को अक्षय तृतीया केे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्षनार्थ खोल दिये गये है। गंगोत्री मंदिर के कपाट आज अक्षय तृतीया के षुभ मुहूर्त 12.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के दर्षनार्थ खोले गये। मंदिर के कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग कर साक्षी बने सांसद रमेष पोखरियाल निषंक, विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत, जिलाधिकारी डा0 आषीश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ददनपाल, उपजिलाधिकारी नितिका खंडेवाल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ तीर्थ यात्री मौजूद रहे। मंदिर परिसर मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर में सेना के बैण्ड ने गंगोत्री धाम में वहां सभी सभी श्रद्धालुओं का मन मोहा तथा लंगर लगाकर समस्त श्रद्धालुओं को भोजन कराया। गंगोत्री मंदिर कपाटोद्घाटन के उपरांत सांसद रमेष पोखरियाल निषंक एवं जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आज प्रातः गंगा की उत्सव डोली भैरोघाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान हुई जिसमें स्थानीय लोगों के साथ अलग अलग प्रदेशों से आये तीर्थ यात्रियों भी शामिल थे। मां गंगा की डोली के धाम पर पंहुचने पर सेना के जवानों ने जहां बैण्डं की मधुर धुन से डोली का स्वागत किया,वहीं धाम में पहले से मौजूद देश विदेश के श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं और मां गंगा के जयजयकार नारे लगाते हुये आगवानी की। मां गंगा की डोली के धाम में पंहुचने पर तीर्थ पुरोहितों ने श्री गंगा पूजन कार्यक्रम शुरू किये। इसके उपरांत श्री गंगा सहस्त्रनाम पाठ हुआ। इस दौरान सुराज विद्वान, ब्लाक प्रमुख चंदन सिंह पंवार, नत्थीलाल शाह, आदि भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, शरद चंद्र सेमवाल, सुमेरू सेमवाल, प्रेमलाल सेमवाल, गणेश सेमवाल, भास्कर सेमवाल, शिवानंद सेमवाल, राजेश सेमवाल,दुर्गाप्रसाद माया प्रसाद आदि ने वेदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
उधर यमुनोत्री धाम के कपाट शुभमहर्त पर आम श्रऋालुओं के दर्शनार्थ के लिये खोल दिये गये है। इससे पूर्व मां यमुना की उत्सव डोली ने शनिदेव महाराज की अगुवाई में प्रातः 9 बजे खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिये प्रस्थान किया तथा ठीक 12.30 बजे धाम में पंहुची। इसके बाद पूजा अर्चना करने के बाद ठीक 12.45 बजे धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिये खोल दिये गये।
कपाटोद्घाटन के मौके पर पर्यटन एंव तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज, यमुनोत्री विधायक केदार सिह रावत, पूर्व विधायक महावीर सिंह रागड़, जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा , यमुनोत्री मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत पर्यटन मंत्री यमुनोत्री से प्रस्थान कर खरसाली हेलीपैड से हर्षिल पंहुचने के बाद गंगोत्री पंहुचे जहां उन्होंने गंगोत्री धाम में होने वाली पूजा आरती में शिरकत की।
जिला सूचना अधिकारी
उत्तरकाशी। |