प्रेस विज्ञप्ति।।
कलक्ट्रेट रोशनाबाद में जिलाधिकारी एस.ए.मुरूगेशन की अध्यक्षता में राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हिकरण समिति ने चिन्हिकरण, अनुमन्य सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। प्राप्त 538 आवेदनों में से परीक्षण के उपरान्त 31 प्रकरण उपयुक्त पाये गये। जिन राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया उनमें महिपाल सिंह नेगी, भुवन चन्द्र पन्त, डी.के नौटियाल, जगदीश तिवारी, दिनेश सुन्दरियाल, विद्यासागर, विमला देवी, लक्ष्मी बिष्ट, जगदीश प्रसाद, ओम प्रकाश भट्ट, पान सिंह खनका, शशि प्रकाश शर्मा, अजय कुमार भट्ट, रामश्वरी पाण्डे, शिवा नन्द डंगवाल, आर.पी. डोभाल, राधा देवी, बिलम सिंह पयाल, विजय कृष्ण खण्डूरी, यशोदा नेगी, यशवन्त सिंह, अनिल माहेश्वरी, जसवन्त सिंह बिष्ट, पुष्पा देवी, रोहित प्रताप सिंह, गिरीश भट्ट, जे.बी. बडोनी, बीना देवी नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, रूकमणी देवी, सुशीला रावत शामिल हैं।
इस अवसर पर समिति से एस.एस.पी. कृष्ण कुमार वी.के, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की मयूर दीक्षित, एस.डी.एम. हरिद्वार मनीष कुमार सिंह, कमला बमोला, राजेन्द्र सिंह रावत, हर्ष प्रकाश काला, मुकेश जोशी, जे.पी. पाण्डे, सरोजनी जोशी लालदीन उपस्थित थे।।
जिला सूचना अधिकारी
हरिद्वार |